डॉ. अमरजीत यादव की पुस्तक योग स्पेक्ट्रम का हुआ विमोचन

लखनऊ, योग पर आधारित पुस्तक योग स्पेक्ट्रम का विमोचन लखनऊ में संपन्न हुआ। यह किताब लखनऊ विश्वविद्यालय के योग फैकल्टी के समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव ने लिखी है।

योग दिवस 21 जून की पूर्व संध्या पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने योग पर आधारित पुस्तक योग स्पेक्ट्रम का विमोचन किया। पुस्त क के विषय में लेखक डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि पुस्तक में कुल 32 अध्याय हैं। इसमें योग की वैज्ञानिकता, समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा, स्वास्थ्य का नियम एवं आधुनिक जीवनशैली के कारण होने वाले रोगों के योगिक उपचार का वर्णन हैं। साथ ही योग के आसनों और प्राणायाम का शरीर पर क्या प्रभाव होता है, इसका वर्णन भी किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button