June 4, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचारमहत्वपूर्ण सूचनायें

लालू प्रसाद यादव 12वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

Advertisement
Share

लखनऊ, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव  एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिये गयें हैं। लालू प्रसाद यादव ने आज राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए  नामांकन किया और कोई नामांकन न आने के कारण  वे निर्विरोध निर्वाचित हो गये। इस पद के लिए किसी और नेता ने नामांकन नहीं किया है।

हालांकि 10 अक्टूबर को लालू प्रसाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा की जाएगी और प्रमाण पत्र मिलेगा।9 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।  आज से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है।
आरजेडी की स्थापना
जुलाई 1997 को आरजेडी की स्थापना हुई थी और तबसे इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर मंगलवार को ही राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली, केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पटना और सभी राज्यों के राज्य कार्यालयों में कर दिया गया था।

 


Share

Related posts

जागृति यादव का कैसा रहा ब्रिटिश उच्चायुक्त पद पर काम करने का अनुभव ?

Yadav Manch

खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यादव खिलाड़ियों का दबदबा

Yadav Manch

आई.पी.एस. प्रताप गोपेंद्र यादव की एक और पुस्तक का हुआ विमोचन

Yadav Manch

यादव कांक्लेव 2022 सफलतापूर्वक संपन्न, मीडिया चैनल हुआ लांच

Yadav Manch

सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी, विराट कोहली ने की यूं तारीफ

Yadav Manch

सलिल यादव बने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी महाप्रबंधक

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल