June 4, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

लखनऊ में चला एंटी रोमियो अभियान, प्रबंधक महादेव यादव ने दिया ये संदेश

Advertisement
Share


लखनऊ, यूपी सरकार एंटी रोमियो अभियान चला कर छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर शिकंजा कस रही है. इस अभियान के तहत जहां एक ओर एंटी रोमियो दस्ते की महिला सिपाही सादे कपड़ों में घूमकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों की पहचान करके उन पर एक्शन लेती हैं, वहीं दूसरी ओर  एन्टी रोमियो स्क्वाड की महिला  अफसर और सिपाही कालेजों मे जाकर छात्राओं को जागरूक करने का भी कार्य कर रहीं हैं।

इसी क्रम में आज गोमती नगर में भी अभियान चलाया गया। उपनिरीक्षक दिव्या सिंह राठौर, उपनिरीक्षक कीर्ति यादव, कांस्टेबिल राशि रानी,  कांस्टेबिल  प्रतिभा ने टीडी गर्ल्स कालेज के प्रबंधक महादेव यादव  के सहयोग से विद्यालय की सैकड़ों बालिकाओं को मनचले युवकों से बचने व उनसे निपटने के तरीकों पर प्रभावी ढ़ग से सुझाव दिये। इसीके साथ महिला सशक्तिकरण के विभिन्न मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। वहीं, 1090 तथा 112 डायल नंबर पर भी विस्तार से जानकारी साझा की।

प्रबंधक महादेव यादव ने बताया कि छात्राओं को जागरूक व सशक्त बनाने के लिये समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम कालेज द्वारा आयोजित किये जातें हैं।


Share

Related posts

लालू यादव सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, जानिये क्या हैं मायने?

Yadav Manch

पुलिस उपायुक्त दीपक यादव हुये सम्मानित, इस कार्य के लिये मिला मेडल

Yadav Manch

लालू यादव परिवार के लिए भाग्यशाली साबित हुई तेजस्वी की ये पुरानी मित्र

Yadav Manch

यादव समाज के कांक्लेव के साथ,  मीडिया चैनल हुआ लांच

Yadav Manch

सत्ता के इशारों पर की गई छात्र नेता हेमंत यादव की हत्या : अखिलेश यादव

Yadav Manch

नही रहे मुलायम सिंह यादव, राजनीति के एक युग का अंत

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल