May 29, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

मुलायम सिंह यादव के बारे में हास्पिटल ने जारी किया ये हेल्थ अपडेट ?

Advertisement
Share

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य से जुड़ा हेल्थ अपडेट मेदांता हास्पिटल ने जारी किया है। वहीं देशभर में मुलायम सिंह यादव के जीवन रक्षा के लिए धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं।
 यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के बारे में  मेदांता गुड़गांव द्वारा जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक मुलायम सिंह यादव इस समय क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले वह आईसीयू में भर्ती थे। मेदांता हास्पिटल के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ0 संजय गुप्ता ने बताया कि उनका इलाज विशेषज्ञों की टीम कर रही है।
मुलायम सिंह यादव को एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह यूरिन इन्फेक्शन से पीड़ित हैं। कल अचानक, उनका ऑक्सिजन लेवल कम हो गया था और ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था। ऑक्सिजन लेवल कम होने और ब्लड प्रेशर बढ़ने पर ही उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था।  उनकी डायलिसिस भी हुई है।
इस समय नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ मेदांता अस्पताल गुड़गांव में  अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और राम गोपाल यादव मौजूद है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि देश के दिग्गज नेताओंं ने फोन कर मुलायम सिंह यादव का हालचाल लिया है। इसी के साथ देशभर में, मुलायम सिंह यादव के जीवन रक्षा के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गयें हैं।

Share

Related posts

लालू प्रसाद यादव 12वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

Yadav Manch

पारसनाथ यादव Parasnath Yadav हुये बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Yadav Manch

यूपी में कांग्रेस का बड़ा प्रयोग, अनिल यादव बने कार्यकारी अध्यक्ष

Yadav Manch

जानिये कितने रूपये में बनतें हैं विधायक, सांसद और राज्यसभा सदस्य ?

Yadav Manch

मुलायम सिंह यादव की विरासत को लेकर, यादव परिवार से पहला अहम बयान

Yadav Manch

राजेंद्र यादव स्मृति समारोह 28 अक्टूबर से, देश भर के बुद्धिजीवियों का होगा जमघट

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल