June 4, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

हेलिकॉप्टर क्रैश में लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव शहीद हुये

Advertisement
Share

नई दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश के तवांग के निटक सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव शहीद हो गये।

सैन्य अधिकारी ने बताया कि चीता हेलिकॉप्टर तवांग के करीब फॉरवर्ड एरिया में अपनी नियमित उड़ान पर था। मगर सुबह लगभग दस बजे हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में दो पायलट सवार थे।

घटना के तुरंत बाद दोनों पायलटों को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया।  इसमें गंभीर रूप से घायल हुए दोनों में से एक पायलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल हुए दूसरे पायलट का इलाज जारी है। शहीद हुए पायलट की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर कथित तौर पर जेमीथांग सर्कल के बीटीके क्षेत्र के पास न्यामजंग चू में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 5वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग को छोड़कर यह चीता हेलीकॉप्टर सुरवा सांबा इलाके से आ रहा था। हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार क्यों और कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी है।

 

 

 

 


Share

Related posts

लालू यादव का मीडिया पर बड़ा हमला, खोला ये बड़ा राज ?

Yadav Manch

नहीं होगी मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं, जानिये क्यों लिया गया ये निर्णय ?

Yadav Manch

शानदार शतक लगाकर सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप की दावेदारी को मज़बूत किया

Yadav Manch

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक, 11 सितंबर को

Yadav Manch

एशियन गोल्ड मेडल विजेता आकाश यादव का हुआ सम्मान, दिया ये खास संदेश

Yadav Manch

111 वर्षीय सुकर यादव उर्फ नबाब साहब के निधन पर शोक की लहर

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल