
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में कुछ लोग है जिनको मेरी सफलता रास नहीं आ रही है। पिछले कुछ दिनों से मेरे साथ खेल खेला जा रहा है। मेरे कई वीडियो गाने डिलीट करवा दिए गए। भोजपुरी अब पहले जैसा भोजपुरी नहीं रहा है। भोजपुरी के लोग आगे बढ़ रहे हैं, वो साउथ में काम कर रहे हैं। अपनी नई पहचान बना रहे हैं। भोजपुरी में जो लोग कॉन्ट्रोवर्सी फैलाने का कार्य कर रहे है वो ना करें। क्योंकि अगर भोजपुरी में फिर से कुछ हो गया तो हम अपनी भाषा को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे।