June 10, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

मुलायम सिंह के निधन पर पीएसपीएल महासचिव अशोक यादव ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Share

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने श्री यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने समाजवादी पुरोधा को  श्रद्धांजलि  अर्पित करते हुये कहा कि हमने उनके साथ काम किया है और आज उनके निधन से हो रहे दुख को शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। यह समाजवादी पार्टी के लिए तो बहुत बड़ी क्षति है ही, इसी के साथ यह देश के लिए भी बड़ी क्षति है। वह एक ऐसा क्षमतावान नेतृत्व रहे, जिसने समाज के उत्थान के लिए समाजवादी विचारधारा का पोषण किया। संपूर्ण राष्ट्र ने आज एक जीवट राजनेता खो दिया।  भारतीय राजनीति में एक असरदार नेता थे, जिन्हे सिर्फ़ उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश के विकास में भी बड़े योगदान के लिये जाना जायेगा।

मुलायम सिंह का राजनीतिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा। नेता जी वन मैन आर्मी थी। अकेले चले थे लेकिन आगे चलकर राजनीति में इतना बड़ा कुनबा खड़ा किया। उन्होंने अपने दम पर इतना बड़ा राजनीतिक दल खड़ा किया जो निस्संदेह काबिल-ए-तारीफ है।

वह हमेशा पक्ष-विपक्ष को  साथ लेकर चले। ऐसा नेता अब कभी भविष्य में मिलेगा यह कहना बड़ी मुश्किल की बात है। नेताजी का लंबा राजनीतिक और सामाजिक जीवन जन सेवा को समर्पित रहा। नेताजी गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने अपनी पूरी ताकत सामाजिक कार्यों में लगाया और इसी कारण उन्हें धरतीपुत्र की संज्ञा दी गयी थी। उनका निधन सामाजिक न्याय के लिए एक बड़ी क्षति है।

 

 

 


Share

Related posts

आरएसएस के दशहरा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होगी, यादव समाज की ये बेटी ?

Yadav Manch

कम पैसा लगाकर शुरू कर सकतें हैं ये तुरंत इंनकम के बिज़नेस 

Yadav Manch

मनीषा सिंह यादव की बड़ी उपलब्धि, फेसबुक में हासिल किया ये अहम पद

Yadav Manch

भगवान कृष्ण के खिलाफ अश्लील पोस्ट पर, यादव समाज के प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन

Yadav Manch

इस जबर्दस्त सफलता और साजिश पर बोले सुपरस्टार खेसारी यादव, दी ये चुनौती ?

Yadav Manch

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)ने किया कमाल, बने विश्व में नंबर वन

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल