June 10, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को क्यों भाये मुलायम सिंह यादव, दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Share

लखनऊ,  समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के वैचारिक रूप से धुर विरोधी भी उन्हे पसंद करते थे। यह बात आरएसएस पर पूरी तरह लागू होती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि  दी।

प्रयागराज में आज से प्रारंभ अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक की शुरुआत मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। बैठक का प्रारंभ करते हुए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बैठक में आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उसके पश्चात् गत दिनों दिवंगत हुए सामाजिक जीवन में सक्रिय प्रमुख व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुलायम सिंह यादव के कई कार्यों का समर्थक रहा है । मुलायम सिंह यादव ने विदेशी मूल के मुद्दे पर सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने में भाजपा की मदद की थी। इसी के साथ मुलायम सिंह यादव ने हिंदी भाषा के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री रहते हुए कार्य किया था। इसीलिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक के सी सुदर्शन मुलायम सिंह यादव के प्रशंसक रहे हैं। सरसंघचालक रहते हुए सुदर्शन जी मुलायम सिंह यादव से मिलने गए थे और हिंदी के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की थी। सुदर्शन जी ने मुलायम सिंह यादव से हिंदी विश्वविद्यालय जहां सभी विषयों की पढ़ाई हिंदी में हो, खोलने का आग्रह किया था। मुलायम सिंह ने इस पर कार्य करने की हामी भरी थी।

वर्तमान सरसंघचालक डॉ मोहन राव भागवत, मुलायम सिंह यादव का बहुत सम्मान करते थे। राजनीतिक विरोधी होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुलायम सिंह यादव  के प्रशंसक रहे।

कार्यकारी मंडल की बैठक में दिवंगत होने वाले सामाजिक जीवन में सक्रिय प्रमुख व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देने की परंपरा है। उसी क्रम में मुलायम सिंह यादव समेत अनेक दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।

 


Share

Related posts

सूर्यकुमार यादव ने खोला राज, किस खास ने दी उप-कप्तान बनने की खुशखबरी ?

Yadav Manch

Govardhan : यादवों की सैकड़ों साल पुरानी परम्परा, निकाली भव्य गोवर्धन यात्रा

Yadav Manch

RSS प्रांत प्रचारक युद्धवीर यादव को मिली अहम जिम्मेदारी, भेजे गये यूपी

Yadav Manch

भगवान कृष्ण के खिलाफ अश्लील पोस्ट पर, यादव समाज के प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन

Yadav Manch

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक, 11 सितंबर को

Yadav Manch

इस मुलायम प्रशंसक से मिल अखिलेश यादव हुये अभिभूत, कही ये खास बात

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल