June 10, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

भूपेंद्र यादव ने प्राप्त किया राष्ट्रीय एकता व साम्प्रदायिक सद्भाव का ये पुरस्कार

Advertisement
Share

लखनऊ, राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ाने के उद्देश्य से महरौली नई दिल्ली में आयोजित फूल वालों की सैर-2022 कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को द्वितीय पुरस्कार मिला। दिल्ली के मेहरौली से विधायक नरेश यादव ने पुरस्कार वितरित किये।

दिल्ली में हर साल फूलवालों की सैर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जो भाईचारे का संदेश देता है। फूल वालों की सैर-2022 कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को द्वितीय पुरस्कार मिला। जिसे निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त निदेशक सूचना  भूपेंद्र सिंह यादव द्वारा पुरस्कार प्राप्त किया गया। इसके अलावा पंखे स्टेज पर लगाने जाने वाले कार्यक्रम में भी उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट श्रेणी का पुरस्कार मिला।  नई दिल्ली में प्राप्त पुरस्कार के प्रतीक चिन्ह को संयुक्त निदेशक सूचना द्वारा निदेशक सूचना शिशिर को हस्तगत कराया गया। निदेशक सूचना  शिशिर ने सूचना विभाग की टीम को बधाई दी।

इस बार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, तमिलनाडू व अन्य राज्यों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उत्तर प्रदेश की ओर से सूचना विभाग के कलाकारों के द्वारा राष्ट्रीय एकता व सद्भाव पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति की गयी। उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने अपने रंगारंग   सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक टीम बुलदेलखण्ड लोक कला संस्थान द्वारा बृज की फूलों की होली लोक नृत्य एवं बुलदेलखण्ड का राई नृत्य की प्रस्तुति की गई।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महरौली में फूल वालो की सैर-2022 कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।  ये हमारे देश की मिली-जुली संस्कृति का प्रतीक है। इसे हर साल ’अंजुमन सैर-ए-गुल फरोशां’ नामक सोसायटी आयोजित करती है। यह आपसी सौहार्द को बढ़ाने वाला आयोजन है क्योंकि इसे हिंदू-मुस्लिम मिलकर मनाते हैं और इसे लेकर दोनों समुदायों में एक जैसा उत्साह देखने को मिलता है।


Share

Related posts

पहली बार लखनऊ में होगा “यादव कॉन्क्लेव” का आयोजन

Yadav Manch

बीजेपी का बढ़ता यादव प्रेम – ये तीन बड़ी घटनायें हैं गवाह

Yadav Manch

11 साल के अनीश यादव ने किया कमाल, लिख दी ये अनोखी किताब

Yadav Manch

लालू यादव का मीडिया पर बड़ा हमला, खोला ये बड़ा राज ?

Yadav Manch

यादव कांक्लेव 2022 में इस लोकप्रिय टीवी कलाकार ने पूछा सवाल

Yadav Manch

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)ने किया कमाल, बने विश्व में नंबर वन

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल