May 29, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बनेगा ऑडिटोरियम, जानिये किस स्थान पर?

Advertisement
Share

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव  की स्मृति में ऑडिटोरियम यानि संवाद केंद्र बनाया जायेगा।

मुलायम सिंह यादव  की स्मृति में सांसद विकास निधि से संवाद केंद्र बनाने की घोषणा भारतीय जनता पार्टी  सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने की है। इसके लिए उन्होंने अपनी स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 25 लाख रुपये की राशि दिए जाने की भी सिफारिश की है। प्रस्तावित संवाद केंद्र  का निर्माण जनपद बलिया में डिस्ट्रिक्ट सिविल कोर्ट परिसर में किया जाएगा।

वीरेन्द्र सिंह मस्त ने  मुलायम सिंह यादव के आपातकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यादव ने रक्षा मंत्री के रूप में एक मजबूत भारत के लिए कार्य किया। वह विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। एक विनम्र व जमीन से जुड़े नेता के रूप में उन्हें व्यापक रूप से सराहा गया। वो आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से आम लोगों की सेवा की और लोकनायक जयप्रकाश नारायण व डा. राम मनोहर लोहिया के आदर्शो को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

 वीरेन्द्र सिंह मस्त ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए यह बात कही। कार्यक्रम के बाद सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को पत्र लिखकर  मुलायम सिंह यादव की स्मृति में संवाद केंद्र बनाने के लिए सांसद विकास निधि से पच्चीस लाख रुपये देने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि इस भवन का नाम ‘धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव संवाद भवन’ रखने का प्रस्ताव भी किया है।

 


Share

Related posts

सलिल यादव बने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी महाप्रबंधक

Yadav Manch

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव पहुंचे सैफई, नेताजी को यादकर बोले —-

Yadav Manch

हेलिकॉप्टर क्रैश में लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव शहीद हुये

Yadav Manch

खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यादव खिलाड़ियों का दबदबा

Yadav Manch

बेरोजगारों और युवाओं की उम्मीद उपेन यादव , सत्याग्रह करते हुये गिरफ्तार

Yadav Manch

सांसद निरहुआ Nirhua के इस बयान से भड़का यादव समाज, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल