May 29, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

लालू यादव परिवार से एक और सदस्य की राजनीति में इन्ट्री?

Advertisement
Share

नई दिल्ली, लालू प्रसाद यादव के परिवार से  एक और सदस्य की राजनीति में इन्ट्री होगी? ये बात एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

लालू प्रसाद यादव का परिवार अक्सर चर्चा में रहता है। वैसे तो राष्‍ट्रीय जनता दल  के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए सिंगापुर में हैं, लेकिन  पटना में लगे एक पोस्टर के कारण लालू परिवार एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस पोस्टर के साथ यह कयासबाजी तेज हो गई है क्या लालू परिवार से एक और सदस्य की राजनीति में एंट्री होगी?

पटना में छठ पर्व की बधाई देते हुए पोस्टर लगाया गया है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव की तस्वीर लगी है। पोस्टर के नीचे सरकार लिखा गया है। यह पोस्टर आरजेडी समर्थक और पूर्व मुखिया भाई धर्मेन्द्र ने कुर्जी मोड़ के पास लगाया है। उनका कहना है कि जैसे राबड़ी देवी ने बिहार के मुख्‍यमंत्री का पद संभाला था, वैसे ही एक दिन राजश्री यादव  जनता की सेवा करेंगी। ऐसा नहीं है कि लालू यादव की छोटी बहू राजश्री यादव की पोस्टर पटना की सड़कों पर पहली बार लगाई गई हो। इससे पहले रामनवमी पर्व के दौरान भी आरजेडी नेता अनिल सम्राट ने तेजस्वी और राजश्री का पोस्टर लगवाया था।

 


Share

Related posts

पुलिस उपायुक्त दीपक यादव हुये सम्मानित, इस कार्य के लिये मिला मेडल

Yadav Manch

झंडा ऊंचा रहे हमारा, विश्व विजयी तिरंगा प्यारा

Yadav Manch

यादव कांक्लेव 2022 में डी0पी0 यादव ने समाज को शक्तिशाली बनाने का दिया मंत्र

Yadav Manch

मुलायम युग के बाद, अखिलेश यादव के सामने चुनौतियां

Yadav Manch

लालू यादव को मिली विदेश जाने की इजाजत

Yadav Manch

शरद यादव 3 साल बाद पहुंचे पटना, जानिये क्या है राज ?

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल