
खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 76 किलो यूथ वर्ग में उत्तर प्रदेश की ज्योति यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। ज्योति यादव ने 150 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं इसी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान भी यादव वेटलिफ्टर को मिला। दूसरे स्थान पर भी उत्तर प्रदेश की पूनम यादव रहीं।
उत्तर प्रदेश की कल्पना यादव ने 81 किलो जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि केरल की अमृथा पी. सुनी ने रजत और उड़ीसा की श्वेतालीना ने कांस्य पदक हासिल किया।
71 किलो यूथ वर्ग में पुदुचेरी कीआर. हरीनी ने 160 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जबकि दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश की सृष्टि यादव और तीसरा स्थान छत्तीसगढ़ की एकता ने प्राप्त किया। वहीं 81 किलो सीनियर वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की वेटलिफ्टर पूनम यादव ने 207 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।