लखनऊ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर की भारत जोड़ो यात्रा प्रतिदिन चर्चा में है। यूपी के देवरिया से भारतयात्री केशव चंद यादव यात्रा के मकसद को आपके साथ साझा कर रहे हैं।
राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा में 3700 किलोमीटर की दूरी तय कर रहें हैं। इसमें 12 राज्य कवर होंगे।
#BharatJodoYatra नफरत की खाई को पाटने का काम करेगी, देश को एकजुट करने का काम करेगी, नौजवानों के रोजगार के हक की लड़ाई को मजबूत करने का काम करेगी।
यूपी के देवरिया से भारतयात्री केशव चंद यादव यात्रा के मकसद को आपके साथ साझा कर रहे हैं। pic.twitter.com/VjxvFx4Uty
— Congress (@INCIndia) November 9, 2022
राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बीच अब अगली यात्रा का रोडमैप भी तैयार हो गया है। अगले साल राहुल गांधी पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत की यात्रा पर निकलेंगे। भारत जोड़ो यात्रा का यह दूसरा फेज होगा। इसका पैटर्न भी इसी तरह होगा। राहुल गांधी की दूसरे फेज की भारत जोड़ो यात्रा नॉर्थ ईस्ट से लेकर गुजरात के कच्छ तक हो सकती है।
राष्ट्रीय परिवर्तन दल अध्यक्ष डीपी यादव DP Yadav की चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा
दूसरी यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले होगी। फिलहाल पहली भारत जोड़ो यात्रा का करीब आधा सफर पूरा हो चुका है।राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा में 3700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसमें 12 राज्य कवर होंगे। ईस्ट से वेस्ट की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा की दूरी भी 3500 किलोमीटर के आसपास होगी।
खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यादव खिलाड़ियों का दबदबा