June 10, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

पारसनाथ यादव Parasnath Yadav हुये बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Advertisement
Share

लखनऊ,  एडवोकेट पारसनाथ यादव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किये गये।
मऊ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ में नई कार्यकारिणी हेतु  चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।  बार एसोसिएशन की 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में मतदान हुआ। जिसमें अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
 
मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर पारसनाथ यादव और महामंत्री पद पर संतोष कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए। एल्डर कमेटी के चेयरमैन जवाहर लाल पांडेय की ओर से जारी सूचना के अनुसार , कुल 213 मतों के सापेक्ष 211 मत पड़े। जिसमें मतगणना के दरम्यान 1 मत को अवैध घोषित कर दिया गया। इस प्रकार कुल वैध 210 मतों में से अध्यक्ष पद हेतु पारसनाथ यादव को 105 तथा दिनेश राय को 104 मत प्राप्त हुए। जिसमें पारसनाथ यादव को 1 मत से अध्यक्ष घोषित किया गया।
 विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त थे। 

 

 

 


Share

Related posts

सत्ता के इशारों पर की गई छात्र नेता हेमंत यादव की हत्या : अखिलेश यादव

Yadav Manch

अखिलेश यादव ने आज राज्यपाल से की भेंट, कही ये खास बात?

Yadav Manch

अदम्य साहस के लिये राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित युवा का हुआ भव्य स्वागत

Yadav Manch

सूर्यकुमार यादव से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान हुये प्रभावित, इस महान खिलाड़ी से की तुलना

Yadav Manch

मुलायम सिंह यादव के लिए आज सैफई में हुआ शांति पाठ

Yadav Manch

सुपर स्टार खेसारी लाल यादव टाप टेन में, बॉलीवुड हुआ गायब

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल