May 29, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

सामाजिक न्याय के योद्धा मुलायम सिंह यादव को पद्मविभूषण सम्मान

Advertisement
Share

लखनऊ, सामाजिक न्याय के योद्धा मुलायम सिंह यादव को पद्मविभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है।मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। पिछले साल 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह का निधन हो गया था।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने इस साल के पद्मपुरस्कारों की भी घोषणा की। 109 लोगों में छह लोगों को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। इसमें राजनीतिक और सेवा क्षेत्र से सबसे बड़ा नाम समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का है। मुलायम सिंह को पद्मविभूषण उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन के संघर्षों का सम्मान माना जा रहा है।
मुलायम सिंह यादव का नाम समाजवादी राजनीति और पिछड़ों एवं वंचितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए जाना जाता है। राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गज समाजवाजियों के साथ काम करने वाले मुलायम सिंह यादव ने सांप्रदायिकता के खिलाफ जंग में एक लकीर खींची थी। यही नहीं मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में हमेशा विकल्पों को खुला रखा। 1995 में कांशीराम के साथ मिलकर सरकार गठन कर सबको चौंका दिया था।
एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को दिया जाता रहा है, लेकिन वास्तव में यह आइडिया मुलायम सिंह यादव का ही था। उन्होंने ही पीसी एलेक्जेंडर की बजाय कलाम को एनडीए का उम्मीदवार बनाने का सुझाव दिया था। उनके इस सुझाव ने कांग्रेस को भी बोल्ड कर दिया था।


Share

Related posts

यादव कांक्लेव 2022 सफलतापूर्वक संपन्न, मीडिया चैनल हुआ लांच

Yadav Manch

फिरोजाबाद बार एसोसिएशन चुनाव , जेपी यादव हुये अध्यक्ष

Yadav Manch

शरद यादव 3 साल बाद पहुंचे पटना, जानिये क्या है राज ?

Yadav Manch

एकजुट होकर मौजूदा चुनौतियों से निपटेगा यादव समाज – चौधरी सुखराम सिंह,पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष

Yadav Manch

आरएसएस के दशहरा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होगी, यादव समाज की ये बेटी ?

Yadav Manch

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाशय तेजपाल यादव की मूर्ति का हुआ अनावरण

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल