June 4, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

सूर्यकुमार यादव सर्वश्रेष्‍ठ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर , अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय

Advertisement
Share

 

नई दिल्‍ली, भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव को  आईसीसी ने साल का सर्वश्रेष्‍ठ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया है। वह यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने हैं। भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज  सूर्यकुमार यादव  स्‍काई ने साल 2022 में 187.43 के स्‍ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए।

आईसीसी ने अपने बयान में कहा, ‘ICC पुरुष T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर के विजेता के पास प्रारूप के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ वर्षों में से एक था। यहां हम उनके 2022 और साल के स्‍टैंडआउट प्रदर्शन पर ध्‍यान दे रहे हैं।’ वह भारतीय टी20 टीम के अहम सदस्‍य थे, जिन्‍होंने दो शतक और 9 अर्धशतक जमाए। आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव के साल के सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन को भी दिखाया।

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘साल के दौरान यादव ने कई शानदार प्रदर्शन किए। मगर उनका सर्वश्रेष्‍ठ शायद नॉटिंघम में सफेद गेंद की सर्वश्रेष्‍ठ टीमों में से एक इंग्‍लैंड के खिलाफ आया, जहां उन्‍होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जमाया। तब सूर्या ने 55 गेंदों में 117 रन बनाए थे।’ सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 68 छक्‍के जड़े, जो कि प्रारूप के इतिहास में किसी बल्‍लेबाज द्वारा लगाए सबसे ज्‍यादा हैं।

वहीं, सूर्यकुमार यादव ने विजेता चुने जाने पर कहा, ‘धन्‍यवाद आईसीसी। 2022 मेरे लिए विशेष तौर पर काफी शानदार रहा। मैंने अपने करियर में नई ऊंचाइयां देखीं। मैंने साल 2022 में कई शानदार पारियां खेली, लेकिन सबसे विशेष पारी थी अपने करियर का पहला शतक जमाना। किसी भी क्रिकेटर के लिए अपना पहला शतक जमाना विशेष होता है। मुझे उम्‍मीद है कि आने वाले समय में कई और शानदार पारियां खेलूंगा। एक बार फिर धन्‍यवाद।’

 

 

 


Share

Related posts

क्रांतिकारी चौधरी बदन सिंह यादव को अंग्रेजों ने दे दी फांसी, लेकिन जनता ने बना दिया सांसद ?

Yadav Manch

लखनऊ में चला एंटी रोमियो अभियान, प्रबंधक महादेव यादव ने दिया ये संदेश

Yadav Manch

हेलिकॉप्टर क्रैश में लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव शहीद हुये

Yadav Manch

गोवर्धन (Govardhan) पर्व पर श्रीकृष्ण ने क्यों दिया ये अहम संदेश ?

Yadav Manch

खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यादव खिलाड़ियों का दबदबा

Yadav Manch

Sharad यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल