नई दिल्ली, टी20 के बादशाह सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े में तूफान मचा दिया है। सूर्या इस सीजन पहली बार अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिए और उन्होंने पंजाब किंग्स के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया।
वानखेडे के मैदान मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने मुंबई के सामने 215 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया था। जिसके बाद मुंबई अपने होम ग्राउंड पर दबाव में दिखी। लेकिन सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन ने इस मैच को जीतने के लिए पंजाब के छक्के छुड़ा दिए।
मुंबई को कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत करते हुये 4 चौकों 3 छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। कैमरन ग्रीन ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये एक विकेट के साथ 43 गेंद में 67 रन की शानदार पारी को अंजाम दिया। इस हरफनमौला के आउट होने के बाद जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के कंधो पर आ गई। मुश्किल समय में मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव के बल्ले से सीजन की पहली फिफ्टी निकली। वानखेड़े के मैदान पर सूर्यकुमार यादव का विकराल रूप देखने को मिला है। सूर्यकुमार पहली बॉल से ही फॉर्म में नजर आए और उन्होंने क्रीज पर आते के साथ ही चौके-छक्कों की बरसात शुरू कर दी। सूर्या ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और 26 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होने महज 26 गेंद में 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 57 रन बनाए।