May 29, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

सर्व यादव समाज का ‘स्वाभिमान महासम्मेलन’, सीएम ने सामाजिक भवन हेतु दिये 50 लाख रूपए

Advertisement
Share

अंबिकापुर- छत्तीस गढ़, सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में सर्व यादव समाज द्वारा आयोजित ‘स्वाभिमान महासम्मेलन’ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यादव समाज के सामाजिक भवन हेतु 50 लाख रूपए की घोषणा की।

सर्व यादव समाज द्वारा आयोजित ‘स्वाभिमान महासम्मेलन’ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  शामिल हुए। उन्होंने समाज प्रमुखों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। साथ ही सरगुजा में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुग्ध प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना की घोषणा की, जिससे दुग्ध व्यापार को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने यादव समाज के सामाजिक भवन हेतु 50 लाख रूपए की घोषणा की। वनाधिकार पट्टा की मांग पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को वन अधिकार पट्टा अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पात्रता का परीक्षण करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को पट्टा दिए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सर्व यादव समाज का इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भगवान श्री कृष्ण जिन्होंने गीता जैसा महान ग्रंथ इस दुनिया को दिया, यादव समाज उनके वंशज हैं। उन्होंने कहा कि यादव समाज का प्रेम और सौहार्द्र से सरगुजा और पूरे प्रदेश की उन्नति और प्रगति में सहयोग बना रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश वासियों की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। हमने इस वर्ष फैसला किया है कि समर्थन मूल्य में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जाएगी। यादव समाज गौ-माता के सेवक रहे हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ शासन भी गोधन न्याय योजना और नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी जैसी योजनाओं के माध्यम से गौ सेवा कर रही है। इन योजनाओं से गौपालकों को भी फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आदिवासी समुदाय जल, जंगल और जमीन से जुड़ा हुआ है, उसी तरह वनांचलों में यादव समाज के लोग भी कई वर्षों से बसे हुए हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंत्री, विधायक, राजनेता, समाजसेवी व अधिकारी उपस्थित थे।


Share

Related posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को क्यों भाये मुलायम सिंह यादव, दी श्रद्धांजलि

Yadav Manch

मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित

Yadav Manch

Mainpuri by-election:: डिंपल यादव के लिये मुश्किल खड़ी कर सकतें हैं ये दिग्गज यादव नेता

Yadav Manch

अखिलेश यादव ने विधायकों के साथ किया पैदल मार्च, देखती रह गई सरकार

Yadav Manch

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

Yadav Manch

यादव कांक्लेव 2022 में डी0पी0 यादव ने समाज को शक्तिशाली बनाने का दिया मंत्र

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल