June 4, 2023
Yadav Manch
ताजा समाचारलेख/ विश्लेषण

11 साल के अनीश यादव ने किया कमाल, लिख दी ये अनोखी किताब

Advertisement
Share

जौनपुर,  कोरोना की काली छाया ने हर मन पर असर डाला था। कोई डर कर अवसाद में चला गया, तो कोई लड़कर इतिहास रचने की राह पर बढ़ चला। कुछ ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश में जौनपुर के 11 वर्षीय अनीश यादव की, जिन्होंने कोविड की चुनौती को स्वीकारते हुए खेलने कूदने और पढ़ने की उम्र में अपनी पहली किताब लिख डाली है। उनकी रचना ‘द अननोन प्लेस’ पुस्तक के रूप में मूर्तरूप ले चुकी है।

जौनपुर की शाहगंज तहसील पखनपुर निवासी अनीश राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुत रखते हैं। वह पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के भतीजे हैं और प्रयागराज स्थित सेंट जोसफ स्कूल एण्ड कॉलेज में कक्षा छह के छात्र हैं। उन्होंने महज 11 साल में ही एक साहसिक शैली की किताब ‘द अननोन प्लेस’ लिख दी। दरअसल अनीश की जिज्ञासु प्रवृत्ति ने उसे लेखक बना दिया।

अपनी जिज्ञासा और अनुभवों को अनीश ने शब्दों में पिरोकर किताब का रूप दिया है। उनके पिता अजय यादव बताते हैं कि कोरोना काल में अनीश अखबार और टीवी के माध्यम से महामारी से हो रही समस्या को देखता-सुनता था। उसे घर से बाहर ना निकल पाने की टीस रहती थी। एक दिन उन्हें पता चला कि उसने साहसिक शैली से ओतप्रोत, अपनी जिज्ञासाओं और अनुभवों को लिपिबद्ध किया है और वह इसे पुस्तक की शक्ल देना चाहता है। पिता ने बेटे का हौसला बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप अंग्रेजी में 29 पेज की उसकी किताब तैयार है। उन्होंने बताया कि अनीश की पहली किताब आॅनलाइन बिक्री के लिये उपलब्ध है।


Share

Related posts

मनीषा सिंह यादव की बड़ी उपलब्धि, फेसबुक में हासिल किया ये अहम पद

Yadav Manch

जागृति यादव का कैसा रहा ब्रिटिश उच्चायुक्त पद पर काम करने का अनुभव ?

Yadav Manch

हरियाणा की बेटी तनिष्का यादव ने रचा इतिहास….

Yadav Manch

लालू यादव सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, जानिये क्या हैं मायने?

Yadav Manch

अखिलेश यादव ने विधायकों के साथ किया पैदल मार्च, देखती रह गई सरकार

Yadav Manch

यदुवंशियों के साथ साथ वंचितों पीड़ितों की आवाज बने यादव मंच-शिवपाल सिंह यादव

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल