May 29, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने उड़ाया हेलीकॉप्टर

Advertisement
Share

नई दिल्ली, जी हां। हेलीकॉप्टर को उड़ाने का काम सूर्यकुमार यादव ने किया। अब आप अगर ये सोच रहे हैं कि सूर्यकुमार यादव ने सच में हेलीकॉप्टर उड़ाया है तो ऐसा नहीं है। बल्कि, उन्होंने एमएस धोनी वाला वो ट्रेडमार्क हेलीकॉप्टर शॉट अजीबोगरीब अंदाज में मैच के दौरान खेला है, जिसे देख सभी दंग थे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को खेला गया था। जिसमें एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई।इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने कई ऐसे शॉट खेल देते हैं, जिसपर किसी को भरोसा ही नहीं होता। उन्होंने चौथा मुकाबले में हवा में उड़ते हुए हेलीकॉप्टर शॉट खेला। वेस्टइंडीज के ओवेद मैककॉय ने तीसरे ओवर में ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, जिसपर सूर्या ने हेलीकॉप्टर शॉट से छक्का जड़ दिया। शॉट खेलने के दौरान एक समय वह हवा में थे। उनके इस शॉट पर कॉमेंटेटर तक को भरोसा नहीं हुआ।

भारत ने मैच को 59 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत को

सूर्यकुमार यादव ने 2021 में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था। उसके बाद से सूर्या ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 21 पारियों में करीब 37 की औसत और 176 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने टी20 सीरीज में उन्होंने शतक भी जड़ा था।

 


Share

Related posts

यादव समाज के बड़े सम्मेलन की तैयारी बैठक संपन्न, लिये गये ये अहम निर्णय

Yadav Manch

यूपी में कांग्रेस का बड़ा प्रयोग, अनिल यादव बने कार्यकारी अध्यक्ष

Yadav Manch

उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस कांस्टेबिल पद पर बंपर भर्ती

Yadav Manch

डा0 सुषमा यादव को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, सामाजिक न्याय की आवाज करेंगी बुलंद

Yadav Manch

कम पैसा लगाकर शुरू कर सकतें हैं ये तुरंत इंनकम के बिज़नेस 

Yadav Manch

एकजुट होकर मौजूदा चुनौतियों से निपटेगा यादव समाज – चौधरी सुखराम सिंह,पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल