June 10, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

बिहार – नितीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में, सबसे अधिक यादव मंत्री

Advertisement
Share

पटना, बिहार कैबिनेट में कुल 31 विधायकों ने शपथ ली है। इस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ कैबिनेट में कुल 33 सदस्य हो गए हैं. सबसे अधिक मंत्री यादव समाज से हैं।

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। इसके बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के 31 विधायक और एमएलसी ने आज मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने महागठबंधन के सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। आरजेडी से सबसे ज्यादा 16 मंत्री बने। जेडीयू से 11 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। कांग्रेस से दो, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक ने शपथ ली।

आरजेडी ने अपने कोर वोटबैंक यादव-मुस्लिम समुदाय का ख्याल रखते हुए ए-टू-जेड की पार्टी होने का भी संदेश दिया है। पिछड़े और अतिपिछड़े समुदाय से सबसे ज्यादा 17 मंत्री बनाए गए हैं. इतना ही नहीं दलित-5 और 5 मुस्लिम नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया गया तो सवर्ण जातियों से 6 मंत्री बनाए गए हैं।  राजद ने यादवों को सबसे अधिक सात सीटें दी है, जिनमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। सीएम नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास स्वास्थ्य और पथ निर्माण समेत कुल चार विभाग रहेंगे। तेज प्रताप यादव को इस बार वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी होगी। वित्त मंत्री विजय चौधरी को बनाया गया है।

 नीतीश कैबिनेट के जातीय आधार पर विश्लेषण करें तो सबसे ज्यादा आठ यादव समुदाय से मंत्री बने हैं. जेडीयू कोटे से एक बिजेंद्र प्रसाद यादव मंत्री हैं तो आरजेडी से सात यादव मंत्री बनाए गए हैं. आरजेडी से यादव समुदाय के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, सुरेंद्र यादव, डॉ. रामानंद यादव, चंद्रशेखर यादव, ललित यादव और जितेंद्र राय हैं.

 इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  • विजय कुमार चौधरी-जेडीयू
  • विजेंद्र यादव-जेडीयू
  • आलोक मेहता-राजद
  • तेज प्रताप यादव- राजद
  • आफाक आलम-कांग्रेस
  • अशोक चौधरी-जेडीयू
  • श्रवण कुमार-जेडीयू
  • लेसी सिंह -जेडीयू
  • सुरेंद्र यादव-राजद
  • रामानंद यादव-राजद
  • जमां खान-जेडीयू
  • मदन साहनी-जेडीयू
  • संजय झा-जेडीयू
  • ललित यादव-राजद
  • संतोष कुमार सुमन- हम
  • कुमार सर्वजीत -राजद
  • सुमित कुमार(निर्दलीय)
  • शीला मंडल(जेडीयू)
  • चंद्रशेखर यादव(राजद)
  • समीर महासेठ(राजद)
  • सुनील कुमार(जेडीयू)
  • अनिता देवी- (आरजेडी)
  • जितेंद्र राय- (आरजेडी)
  • सुधाकर सिंह-(आरजेडी)
  • जयंत राज-( जेडीयू)
  • इसराइल मंसूरी(आरजेडी)
  • सुरेंद्र राम(आरजेडी)
  • कार्तिक सिंह(आरजेडी)
  • शाहनवाज आलम(आरजेडी)
  • मुरारी गौतम(कांग्रेस)
  • भरत भूषण मंडल(आरजेडी)

Share

Related posts

सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी, विराट कोहली ने की यूं तारीफ

Yadav Manch

पहली बार लखनऊ में  “यादव कॉन्क्लेव” का आयोजन

Yadav Manch

यादव कांक्लेव 2022 में इस लोकप्रिय टीवी कलाकार ने पूछा सवाल

Yadav Manch

लालू प्रसाद यादव 12वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

Yadav Manch

उत्तर प्रदेश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अवकाश को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

Yadav Manch

एशियन गोल्ड मेडल विजेता आकाश यादव का हुआ सम्मान, दिया ये खास संदेश

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल