June 4, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

यादव महासभा में हुये बड़े परिवर्तन में, इन सांसद को मिली अहम जिम्मेदारी ?

Advertisement
Share

लखनऊआज का दिन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के लिये खासा महत्वपूर्ण है। आज गुजरात स्थित द्वारिका मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुये हैं। 

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के इस्तीफा दे देने के कारण, इस्तीफे पर विचार हेतु, महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वपनिल घोष ने 11 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई  थी। आज गुजरात स्थित द्वारिका मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों ने उदय प्रताप सिंह के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है। यादव महासभा के  कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वपनिल घोष को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। नये राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वपनिल घोष पश्चिम बंगाल से हैं।

इसी के साथ सांसद श्याम सिंह यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। श्याम सिंह यादव यूपी के जौनपुर जिले से बहुजन समाज पार्टी के सांसद हैं। वहीं,   अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के शताब्दी समारोह कार्यक्रम मनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह यादव को दी गई है। यादवों के विकास व जागरूकता तथा आपसी सहयोग की भावना विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 1924 में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का गठन किया गया था।  सबसे खास बात ये है कि उदय प्रताप सिंह के इस्तीफे से लेकर सारे निर्णय सर्वसम्मति से लिये गयें हैं।

 राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का अहम कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का इस्तीफा था।  बताया जा रहा है कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अपने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था। नये राष्ट्रीय अध्यक्ष आ जाने के बाद, अब बड़ा असर  यूपी मे देखने को मिलेगा। 

 


Share

Related posts

उत्तर प्रदेश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अवकाश को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

Yadav Manch

यादव समाज के बड़े सम्मेलन की तैयारी बैठक संपन्न, लिये गये ये अहम निर्णय

Yadav Manch

यूपी की राजनीति में बड़ा धमाका, शिवपाल सिंह ने मिलाया इस दिग्गज से हाथ

Yadav Manch

पहली बार लखनऊ में होगा “यादव कॉन्क्लेव” का आयोजन

Yadav Manch

पूर्व सांसद डी0पी यादव के पिता महाशय तेजपाल की मूर्ति का अनावरण

Yadav Manch

यादव मंच चैनल के शुभारंभ पर डा. उदय प्रताप सिंह का खास संदेश

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल