June 10, 2023
Yadav Manch
ताजा समाचारलेख/ विश्लेषण

यादव कांक्लेव 2022 में डी0पी0 यादव ने समाज को शक्तिशाली बनाने का दिया मंत्र

Advertisement
Share

लखनऊ, आज  यादव कांक्लेव 2022 में पूर्व मंत्री डी0पी0 यादव ने यादव समाज को शक्तिशाली बनाने का फार्मूला बताया। वहीं उन्होंने समाज व जाति के लिये संघर्ष में साथ देने का आह्वाहन भी किया।

आज यूपी की राजधानी में यादव समाज के बुद्धिजीवियों का एक बड़ा समागम यादव कांक्लेव 2022 में नजर आया। जिसमें आये वरिष्ठ राजनीतिज्ञों , सेवानिवृत्त न्यायधीशों, सेवानिवृत्त व कार्यरत नौकरशाहों  तथा वरिष्ठ पत्रकारों आदि ने  यादव समाज की वर्तमान दशा और दिशा पर गंभीर चिंतन किया।

यादव मंच मीडिया चैनल के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुये पूर्व सांसद डी0पी0 यादव ने कहा कि आखिर हम बिखर क्यों गये। क्या कभी हमारे बुद्धिजीवियों ने ये सोंचने का काम किया। इकट्ठे होकर हम बिखर क्यों जातें हैं।  उन्होने बताया कि वह सेना बिखरने का काम करती है,  पिटने का काम करने करती है, हारने का काम करती है जिसका सेनापति निकम्मा हो जाता है। वह समाज जो कंफ्यूज रहता है वह तरक्की नही कर पाता है। कंफ्यूजन छोड़िये, आप संघर्ष का रास्ता चुनिये। संघर्ष आदमी को जीवन देता है।

पूर्व मंत्री डी0पी0 यादव ने यादव कांक्लेव 2022 में यादव समाज को शक्तिशाली बनाने का फार्मूला बताते हुये कहा कि हमें आत्मअवलोकन करने की जरूरत है। मुद्दों को हल करने की जरूरत है। अपने लोगों को इकट्ठा बैठाकर, उनके विचार सुनने के बाद उनसे तर्क वितर्क करने के बाद मुद्दों को हल करने के लिये बैठिये। उसका निष्कर्ष निकालिये और उस पर अमल करिये। और उसके लिये चाहे जितनी बड़ी ताकत हो अगर उससे लड़ना पड़े तो उससे भी लड़ो, जीत आपकी होगी।

यादव कांक्लेव के अंत मे उन्होने समापन एक शेर से कहते हुये कहा कि-

आंधियो के बीच जो जलता हुआ मिल जायेगा , उस दिये से पूछ लेना मेरा पता मिल जायेगा


Share

Related posts

न्याय के बगैर नयी इमारतें बनाने का औचित्य नहीं: अखिलेश यादव

Yadav Manch

राजेंद्र यादव स्मृति समारोह 28 अक्टूबर से, देश भर के बुद्धिजीवियों का होगा जमघट

Yadav Manch

अदम्य साहस के लिये राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित युवा का हुआ भव्य स्वागत

Yadav Manch

ललई सिंह यादव ‘पेरियार’ जयंती को लेकर यादव महासभा का बड़ा फैसला

Yadav Manch

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को क्यों भाये मुलायम सिंह यादव, दी श्रद्धांजलि

Yadav Manch

मुलायम सिंह के निधन पर पीएसपीएल महासचिव अशोक यादव ने दी श्रद्धांजलि

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल