June 10, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

शरद यादव 3 साल बाद पहुंचे पटना, जानिये क्या है राज ?

Advertisement
Share

पटना: पूर्व राज्य सभा सांसद शरद यादव मंगलवार को 3 साल बाद पटना पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के खास बुलाने पर वह बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। शरद यादव दो दिन के दौरे पर बिहार आए हैं।

सूत्रों के अनुसार,  शरद यादव की जल्द ही मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी हाल के दिल्ली यात्रा के दौरान शरद यादव से मुलाकात की थी। शरद यादव ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी अपने ट्विटर पर शेयर की थीं। शरद यादव, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी मिल सकते हैं।

इस बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने देर रात जाकर शरद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात पटना के एक होटल में हुई। मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लंबे अरसे के बाद शरद यादव जी पटना आए हैं, खुशी की बात है। मेरा कार्यक्रम जब खत्म हुआ तो सबसे पहले हम शरद जी से मिलने आए हैं। हम सब एक ही दल में हैं। हमारा फर्ज भी हैं। हमारे अभिभावक हैं, नेता हैं, उनसे मिलने आए हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। वे अपना आशीर्वाद देकर जाएंगे।

 


Share

Related posts

लालू यादव परिवार के लिए भाग्यशाली साबित हुई तेजस्वी की ये पुरानी मित्र

Yadav Manch

जागृति यादव का कैसा रहा ब्रिटिश उच्चायुक्त पद पर काम करने का अनुभव ?

Yadav Manch

मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित

Yadav Manch

भगवान कृष्ण के खिलाफ अश्लील पोस्ट पर, यादव समाज के प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन

Yadav Manch

लालू यादव को मिली विदेश जाने की इजाजत

Yadav Manch

मुलायम सिंह यादव के लिए आज सैफई में हुआ शांति पाठ

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल