June 4, 2023
Yadav Manch
Breaking-Newsताजा समाचार

अखिलेश यादव ने आज राज्यपाल से की भेंट, कही ये खास बात?

Advertisement
Share

लखनऊ, लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट की।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन आज विधान भवन जाने से पहले  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के एक दर्जन विधायक आज राजभवन पहुंचे। इन सभी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट की।

 राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद बाहर आए अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमने आज राज्यपाल से भेंट कर हमारी पार्टी के नेता तथा वरिष्ठ विधायक आजम खां  के मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। उन्होने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार आजम खां के खिलाफ दमन वाली नीति अपना रही है। उनके खिलाफ लगातार झूठ फैलाया जा रहा है।आजम खां पर लगातार झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं और उनके साथ घोर अन्याय हो रहा है। इतना ही नहीं उनके परिवार को भी प्रताडि़त किया जा रहा है। रामपुर में शिक्षा के बड़े केन्द्र बन चुके जौहर विश्वविद्यालय  को भी निशाना बनाया जा रहा है।

 


Share

Related posts

आईएएस प्रांजल यादव को मिली ये नई जिम्मेदारी

Yadav Manch

उत्तर प्रदेश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अवकाश को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

Yadav Manch

यादव कांक्लेव 2022 में डी0पी0 यादव ने समाज को शक्तिशाली बनाने का दिया मंत्र

Yadav Manch

यादव बालीवुड स्टार की मूवी, 11 नवंबर को होगी रिलीज

Yadav Manch

Keshav Chand Yadav: राहुल गांधी की पद यात्रा पर, केशव चंद यादव की अहम टिप्पणी

Yadav Manch

111 वर्षीय सुकर यादव उर्फ नबाब साहब के निधन पर शोक की लहर

Yadav Manch

Leave a Comment

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

राशिफल